{"_id":"5b93985c867a55019a1f7cb2","slug":"non-social-element-broken-nandi-statue-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने नंदी की मूर्ति तोड़कर शिवलिंग को पलटा, गांव में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजकतत्वों ने नंदी की मूर्ति तोड़कर शिवलिंग को पलटा, गांव में आक्रोश
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 08 Sep 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
तोड़ी गई मूर्ति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में चौबेपुर क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव में शिव मंदिर में स्थापित नंदी की मूर्ति को शुक्रवार की देर रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। साथ ही मंदिर में शिवलिंग को भी पलट दिया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को यह बात पता चली तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्राणीणों के अनुसार यह मंदिर काफी प्राचीन हैं। प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर में रात में अक्सर अराजकतत्वों की टोली जुटती है जो शराब पीकर मंदिर को नुकसान पहुंचाने में लगी रहती है। अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात शिव मंदिर में शिवलिंग पलट दिया। सामने लगा नंदी की मूर्ति भी तोड़ डाली।
सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने आए तो इसकी जानकारी हुई। इस पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराने और अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।