{"_id":"59d28e564f1c1bb7538b55ae","slug":"neighbor-raped-with-four-year-old-girl-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म, अधमरी हालात में मासूम को छोड़कर फरार हुआ आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म, अधमरी हालात में मासूम को छोड़कर फरार हुआ आरोपी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देरशाम तजिया निकलने के समय एक परिवार के सभी सदस्य ताजिया देखने घर से बाहर गए हुए थे। घर पर एक चार वर्षीय बालिका अकेली रह गई थी।
मौका पाकर पड़ोस का एक युवक चार वर्षीय बच्ची को और नमकीन दिलाने के बहाने गोद में उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद खून से लथपथ बेहोश बालिका को अधमरी हालात में छोड़कर युवक फरार हो गया।
जब परिवार के सदस्य ताजिया जुलूस देखकर लौट तो घर पर बालिका को न पाकर परिवार के लोग बालिका इधर-उधर तलाश करने लगे। घर से कुछ दूरी पर बालिका खून से लथपथ बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी हुई मिली। परिजन उसे उठाकर घर ले आए और एक प्राइवेट चिकित्सक इलाज करवाया।
विज्ञापन
होश में आने पर बालिका ने आरोपी युवक का नाम बताया। पीड़िता के पिता बैरिया थाना में जाना चाहता था। लेकिन बिरादरी के लोग बदनामी का हवाला देकर पंचायत करने में लगे रहे। किंतु पंचायत में मामला नहीं सुलझा और घटना की सूचना पीड़िता के परिजनों ने रात में ही पुलिस को दे दी।
पुलिस मौके पर सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस बालिका को बैरिया थाना ले आई। जहां से उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल अतुल कुमार राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी का नाम अनवर अली उर्फ पतरू है।
बैरिया के क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार का कहना है कि इस मामले में पीड़िता के घरवालों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी युवक बहुत जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।