{"_id":"59eb27ed4f1c1baf678b6a62","slug":"murder-of-man-in-sonebhadra-when-his-family-celebrate-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार मना रहा था दिवाली, घर में घुसे अज्ञात शख्स ने मचाया तांडव, एक की मौत दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार मना रहा था दिवाली, घर में घुसे अज्ञात शख्स ने मचाया तांडव, एक की मौत दो घायल
टीम डिजिटल,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Sat, 21 Oct 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र जिले के एक गांव में आदिवासी बस्ती का एक परिवार दिवाली की खुशियां मना रहा था। तभी कुल्हाड़ी लिया एक अज्ञात शख्स घर में घुस आया और तांडव मचाने लगा। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के भीसुर गांव में शुक्रवार सुबह घटी।
हमलावर ने कुल्हाड़ी से सबके सामने परिवार के मुखिया कृष्ण (41) को काट दिया। घर की दो महिलाओं ने रोकने की कोशिश की तो उनपर भी कुल्हाड़ी से वार किया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों सगी बहने बताई जा रही हैं।
चीख और शोर सुनकर जबतक दूसरे लोग वहीं पहुंचते तबतक हमलावर फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हत्या किसने की, क्यों की गई, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को घरवालों को सुपुर्द कर दिया। आरोपी की तलाश जारी है।