मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बेटी की कुल्हाड़ी से उड़ाई गर्दन, सिर-धड़ अलग कर फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के टापू गांव में बुधवार की रात मां को जेठ के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने की सजा छह वर्षीय पुत्री को जान देकर गंवानी पड़ी। दूसरे न जानने पाए, इसके लिए कुल्हाड़ी से वार कर उसकी गर्दन उड़ा दी गई।
इसके बाद सिर और धड़ को अलग-अलग एक नाले के पास फेंक दिया। गुरुवार की सुबह क्षत-विक्षत हाल में शव मिला तब इसका खुलासा हुआ। मामले में मां सविता और जेठ अखिलेश अगरिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या मामला : पत्नी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज, इनको बनाया आरोपी
पुलिस के मुताबिक टापू ग्राम पंचायत के टोला शक्तिचौरा निवासी रामगुलाम अगरिया की पत्नी सविता देवी बुधवार की रात घर से 100 मीटर दूर स्थित जेठ अखिलेश अगरिया के घर गई थी। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची तो उसकी छह वर्षीय पुत्री फुलबसिया उसे खोजते हुए अखिलेश के घर पहुंच गई। वहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वह अवाक रह गई।
दूसरे को इसकी जानकारी न देने पाए, इसके लिए अखिलेश ने तत्काल कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे गर्दन कटकर शरीर से अलग हो गई। उसके बाद दोनों हिस्सों को कुछ दूर नाले के पास कुछ दूरी पर फेंक दिया। पुत्री को गए काफी देर हुई तब रामगुलाम मां-बेटी दोनों को खोजता हुआ अपने भाई के घर पहुंचा, जहां सविता शराब के नशे में धुत पड़ी मिली, जिसको उठाकर घर ले आया लेकिन फुलबसिया का पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें : आत्महत्या करने के मकसद से सई नदी में कूदी महिला, प्रतापगढ़ जिले से बहकर आ गई जौनपुर
पूरी रात खोजबीन के बाद गुरुवार की सुबह नाले के पास क्षत-विक्षत शव पर लोगों की नजर पड़ी तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार रामगुलाम की तहरीर पर अखिलेश अगरिया और सविता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी गई।