{"_id":"6ace856d75b4d36e860b3278","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164560-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तमिलनामडु के सीएम के नाम पर 7.72 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तमिलनामडु के सीएम के नाम पर 7.72 लाख रुपये की ठगी
Wed, 14 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सोशल मीडिया पर मदद के नाम पर साइबर ठगों ने महिला से 7.72 लाख की ठगी कर ली। अमादलपुर गांव की महिला को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के नाम से व्हाट्सएप पर संपर्क कर मकान दिलाने में मदद का झांसा दिया गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में अमादलपुर निवासी महिला ने बताया कि 12 अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। इसके बाद उसने संबंधित नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने खुद को सीएम विजय थलापति बताया और पूछा कि वह उसकी क्या मदद कर सकता है। महिला ने मकान नहीं होने की बात कही तो ठग ने उससे बैंक खाते की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो मांगी।
महिला ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अपने खाते की जानकारी और फोटो दे दी। महिला के अनुसार आरोपी ने पांच हजार रुपये भेजने की स्लिप भेजकर उसे बैंक मैनेजर के नाम से एक अन्य व्हाट्सएप नंबर दिया। वहां संपर्क करने पर उससे बैंक खाते की जानकारी और फोटो मांगी गई। बाद में तारीख बदलने के कारण भुगतान अटकने की बात कहकर दोबारा पांच हजार डॉलर मंगवाए गए।
विज्ञापन
इसके बाद फाइल बनाने और भुगतान जारी करने के नाम पर अलग-अलग क्यूआर कोड के माध्यम से 12 से 22 अगस्त तक कुल 7.72 लाख रुपये जमा करवाए गए। लेकिन बाद में फोन मिलना बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बैंक खाते में हुए लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
फर्जी चेक मिलने पर ठगी का पता चला
ठग ने महिला को 25 लाख 66 हजार 500 रुपये का चेक भेजकर रकम मिलने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भुगतान जारी करवाने के नाम पर 45 हजार रुपये कर के रूप में मांगे। महिला ने चेक अपने देवर को दिखाया तो उसने इसे फर्जी बताया। इसके बाद महिला को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। उसने ठगों को टैक्स के नाम पर रुपये देने से इन्कार कर दिया और ठगी की शिकायत पुलिस को दी।