फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother and son murdered for farmland dispute

जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या

Tue, 14 Mar 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Tue, 14 Mar 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
mother and son murdered for farmland dispute
सोनभद्र के चंदुली गांव में रविवार की रात पुराने जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों में खूनी संघर्ष हुआ। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से सावित्री (70), उसके बेटे जय सिंह (32) और संजय सिंह (28) को अधमरा कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सावित्री एवं वाराणसी के एक निजी क्लिनिक में संजय की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दो महिलाएं समेत छह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मंगलवार को मधुपुर से पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदुली गांव निवासी जय सिंह और अर्जुन में जमीनी विवाद चल रहा है। उसी को लेकर रविवार की रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घर में घुस कर तीन-चार युवकों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से सावित्री (70), उसके बेटे जय सिंह (32) और संजय सिंह (28) को लहूलुहान कर दिया। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि संबंधित दोनों भाईयों को ही ले गए। वहीं आधी रात  के बाद सावित्री ने दम तोड़ दिया। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे इलाज के दौरान संजय की भी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।

वहीं लंका पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाया। उधर घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी सीपी शुक्ला, सीओ धनंजय कुशवाहा ने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि घायल जय सिंह के रिश्ते में साला लगने वाले तेंदू जुड़ी गांव निवासी मेजर की तहरीर पर अर्जुन, लल्लू, कन्हैया, अशोक, शैला, सुमन निवासीगण चंदुली के खिलाफ गैर दरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


आरोपी शैला और सुमन को गिरफ्तार कर उनका चालान भी कर दिया गया। बता दें कि इस जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीणों एवं पुलिस के समक्ष कई बार पंचायत भी हो चुकी है। क्षेत्राधिकारी धनंजय कुशवाहा ने कहा कि सुलह-समझौता होने के बाद से दोनों पक्ष शांत थे। लेकिन होलिका दिन गांव के कुछ लोगों ने अर्जुन व उसके परिवार वालों को चढ़ाकर विवाद करा दिया। झगड़ा कराने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed