{"_id":"598c7a824f1c1b3b0d8b4aac","slug":"mirzapur-porn-dance-done-by-bar-baals-in-the-government-school-will-now-be-examined","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में बार बालाओं से कराया अश्लील डांस, अब होगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूल में बार बालाओं से कराया अश्लील डांस, अब होगी जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Porn dance in Mirzapur School
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर जिले में बार बालाओं द्वारा सरकारी स्कूल में डांस करने की खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी जमालपुर प्रदीप मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा। प्रदीप मिश्रा गुरुवार को जमालपुर परिषदीय स्कूल पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
हालांकि बीएसए के बुलाने के बाद भी प्राइमरी और उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षक नहीं पहुंचे। जमालपुर के तेतरिया गांव स्थित परिषदीय स्कूल में में रक्षा बंधन की रात को प्रधान के बच्चे का जन्मदिन का कार्यक्रम था। जिसमें बार बालाओं को बुलाया गया और उन्होंने जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा शिक्षा मंदिर को ही बना डाला डांस बार शीर्षक से खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूल को बिना बीएसए अथवा खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति के किसी को नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बेचू राम से स्पष्टीकरण मांगा है। जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
स्कूल में इस तरह की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसमें शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय बाउंड्रीविहीन है।
प्रधान द्वारा विद्यालय में कार्यक्रम के लिए न तो कोई अनुमति मांगी गई थी और न ही जानकारी दी गई थी। प्रधान ने स्कूल बंद होने के कारण अपने से ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान द्वारा विद्यालय परिसर में कार्यक्रम करने की जानकारी नहीं थी।
जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने कहा कि प्रधान ने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य नहीं किया है। उन्हें डीपीआरओ की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।