फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor boy hanged himself suicide in bathroom by shower in varanasi

बाथरूम में शॉवर के सहारे गमछे से नाबालिग ने लगाई फांसी, मौत

Tue, 01 Sep 2020 05:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Sep 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Minor boy hanged himself suicide in bathroom by shower in varanasi
demo pic

वाराणसी में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल किस वजह से नाबालिग ने फांसी लगाई है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

सारनाथ थाना क्षेत्र के अवधपुरी कॉलोनी निवासी किरायेदार राजेश यादव के नाबालिग बेटे सत्यम(15) ने घर के बाथरूम में शावर पर सफेद गमछे के सहारे झूलकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से ग्राम नगला कुशल थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी निवासी राजेश यादव अपने परिवार के साथ अवधपुरी कॉलोनी में प्रमोद सिंह के मकान में किराए पर रहते है।
विज्ञापन



पिता पेंटिग का काम करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान का था। साथ ही वह कक्षा आठवीं का छात्र था। सुबह सत्यम अपनी मां को खाना खिला कर बाथरूम में नहाने चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में काफी देर होने पर भाई ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पड़ोस में ही मकान पेंटिंग का काम के रहे अपने पिता को बुलाया। पिता ने पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर सत्यम शावर के पाइप से गमछे के सहारे लटका हुआ है।

सूचना पर पुराना पुल चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राजेश यादव ने बताया कि मां के साथ पूरे घर का ख्याल रखता था। आज सुबह ही मां के कान का बाली गिर गई थी। इस दौरान सत्यम ने खुद उठाकर मां को पहनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed