फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minor boy chopped head found in mirzapur after dog run way from land

खेत से कुत्तों को भगाया तो जमीन में गड़ा मिला बच्चे का कटा सिर, लोगों में मचा हड़कंप

Wed, 14 Mar 2018 10:36 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 14 Mar 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
minor boy chopped head found in mirzapur after dog run way from land
- फोटो : demo
घर के पास वाले धनिया के खेत में कुछ कुत्ते पैर से जमीन खोद रहे थे। खेत के मालिक ने कुत्तों के भगाया तो जमीन में जो देखा उसके बाद उनके होश उड़ गए। जमीन में एक बच्चे का कटा हुआ सिर था। यह घटना है मिर्जापुर जिले के  नान्हूपुर गांव की। मंगलवार सुबह इस खबर के फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


खेत के पास आप पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराने की बात कही है। पुलिस धड़ की तलाश करने में जुट गई है। बच्चे की उम्र 12 साल के करीब बताई जा रही है। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा की मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। नान्हूपुर निवासी कृष्ण कुमार दुबे कच्चे मकान के बगल में पक्का घर बनाने के लिए नींव खुदवा रहे थे। इस स्थान के बगल में खेत में धनिया बोई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सात बजे उनकी पत्नी चंद्रिका देवी ने देखा की धनिया वाले खेत को कुछ कुत्ते पैर से जमीन खोद रहे थे। यह देख वह वहां पहुंची और कुत्तों को भगाया। उनकी नजजर जमीन पर गई तो वहां किसी बच्चे के सिर का कुछ हिस्सा दिखा।

वह चीखने लगी और पति को बुलाने लगी। पत्नी की चीख सुन खेत की ओर पति दौड़ पड़ा। पत्नी के इशारे पर जब उसने  जमीन की खोदाई की तो एक बच्चे का कटा हुआ सिर मिला। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

सिर मिलने से परिवार के लोग सकते में

minor boy chopped head found in mirzapur after dog run way from land
खेत के पास जुटे ग्रामीणों ने बालक की हत्या कर सिर खेत में गाड़ने और धड़ कहीं और छिपाने की आशंका जताई। सूचना पर थानाध्यक्ष पड़री विश्वज्योति राय ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद सीओ सदर बृजेश तिवारी, डॉग स्क्वॉड, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस ने सिर को पोस्टमार्टम भेज दिया। कहा कि बालक की पहचान के लिए डीएनए जांच कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कटे हुए सिर से बदबू आ रही थी जिससे लगता है कि घटना तीन दिन पहले हुई होगी।

पुलिस ने अगल बगल के ग्राम प्रधानों समेत अन्य लोगों से पूछताछ की। काफी पूछताछ के बाद भी बालक की शिनाख्त नहीं हो पाई। कृष्ण कुमार दुबे के परिवार के लोग नींव के बगल में बालक का सिर मिलने को लेकर सकते में हैं।

वे इस बात को लेकर परेशान हैं कि अज्ञात बालक का सिर यहां कैसे पहुंचा। परिवार की मानें तो उनकी कुछ लोगों से अनबन चलती है। उन्हीं लोगों ने किसी तांत्रिक से मिल कर यह काम किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed