{"_id":"587dc4ed4f1c1b3403eff81e","slug":"mau-prisoner-s-neck-blade","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में पेशी पर आए कैदी ने गर्दन पर ब्लेड से किया वार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊ में पेशी पर आए कैदी ने गर्दन पर ब्लेड से किया वार
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 17 Jan 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
कैदी के गर्दन से बह रहा खून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिला जेल से मंगलवार को कचहरी में पेशी पर आये एक कैदी ने ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। उसके साथ के कैदी शोर करने के लगे। मौके पर अधिवक्ता सहित वादकारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां कैदी ने आरोप लगाया कि उसे जबरदस्ती आर्म्स एक्ट में फंसाया गया है। पुलिस अभिरक्षा में कैदी के पास ब्लेड कहां से आया। इस पर भी सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
शहर कोतवाली की पुलिस ने कोर्ट से जारी गैरजमानती वारंट पर 10 जनवरी 2017 को हट्ठीमदारी मुहल्ला निवासी राकेश डोम पुत्र नत्थू को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
जहां से सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया था। तभी से राकेश जिला जेल में बंद है। मंगलवार को उसी मामले में उसकी सीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कचहरी परिसर में स्थित लॉकअप में उसे रखा गया था।
जहां से साढ़े ग्यारह बजे के करीब अन्य कैदियों के साथ पुलिस कर्मी पेशी के लिए उसे सीजेएम कोर्ट में ले जा रहे थे। न्यायालय के मुख्य भवन के पहले ही राकेश ने ब्लेड से अपना गला काट लिया।
गला कटते ही खून बहने लगा। यह देख साथ जा रहे और कैदी चिल्लाने लगे। राकेश को कोर्ट में पेशी पर ले जा रहे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस कर्मी आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए।
जहां उसका इलाज चल रहा है। कैदी के आत्महत्या का प्रयास की खबर मिलते ही मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी जुट गए। कैदी के पास ब्लेड कैसे पहुंचा इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रही है।