फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau Failed in rape attempt assassination

मऊ : बलात्कार में विफल रहा तो कर दी हैवानियत

Sun, 05 Feb 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 05 Feb 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mau Failed in rape attempt assassination
गैंगरेप पीड़‌िता की मां को मारी गोली - फोटो : डेमो प‌िक

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ शनिवार की रात मनबढ़ युवक ने बलात्कार करने की कोशिश की। विफल रहने पर उसने किशोरी की गला घोट कर मारने का प्रयास किया। किशोरी को मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


थोड़ी देर बाद होश आने पर किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का प्रयास, हत्या को कोशिश सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की शिकार 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। उसका घर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। शनिवार की शाम उसे उसकी बड़ी बहन ने अजवाइन लाने के लिए भेजा। बताया जाता है पीड़ित किशोरी अजवाइन लेकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में एक युवक उसे दबोच लिया।

आरोपी सूरज सिंह पुत्र दिनेश सिंह गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद थाने के कबीरपुर गांव का निवासी है। किशोरी के अनुसार वह उसका मुंह दबाकर थोड़ी दूरी पर मौजूद गेहूं के खेत में ले गया, यहां किशोरी के संग जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लेकिन किशोरी के विरोध के आगे वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाया।

आरोपी ने किशोरी के साथ पहले भी की थी छेड़खानी 

Mau Failed in rape attempt assassination
rape - फोटो : BBC
इस पर आरोपी युवक किशोरी की हत्या करने का प्रयास किया। उसने किशोरी का चेहरा कीचड़ भरे खेत में दबा दिया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई। आरोपी किशोरी को मरा समझकर फरार हो गया।

कुछ देर बाद किशोरी को होश आने पर वह हांफते हुए घर पहुंची, और घरवालों को   आपबीती सुनाई। घटनाक्रम बताने के बाद किशोरी पुन: बेहोश हो गई। परिवार के लोग आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 

इस संबंध में सीओ सिटी पंकज सिंह का कहना है, कि मामले में जांच-पड़ताल चल रही है। किशोरी के साथ रेप की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी के भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।  

किशोरी के साथ रेप की कोशिश और हत्या के प्रयास के मामले में पीड़ित के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने काफी पहले एक बार और छेड़खानी की थी। युवक को काफी समझाया बुझाया गया था लेकिन वह नहीं माना।

यह भी माना जा रहा है कि आरोपी छेड़खानी की बात को परिजनों से बताने पर किशोरी से बदले की भी भावना से भी प्रेरित था। उसका प्रयास किशोरी का रेप करने के साथ ही उसकी हत्या करने का भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed