फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manipulation of land papers after investigation in ghorawal sonbhadra clash firing incident

सोनभद्र हत्याकांड : जमीन के कागजातों में हुई हेराफेरी आ रही सामने, जांच हुई तेज

Wed, 24 Jul 2019 09:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Jul 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Manipulation of land papers after investigation in ghorawal sonbhadra clash firing incident
गांव में मौजूद पुलिस (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र के उभ्भा गांव में आदर्श सहकारी कृषि समिति की भूमि को लेकर हुए विवाद के बाद जिले की 13 सहकारी कृषि समितियों की जांच तेज कर दी गई है। इसमें पता चला है कि वर्तमान में करीब 11 सहकारी कृषि समितियां निष्क्रिय हैं। इसके अलावा कई समितियों के कागजात में हेराफेरी की गई है।

विज्ञापन


17 जुलाई को उभ्भा गांव में आदर्श सहकारी कृषि समिति की भूमि को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत और 28 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस मुख्य अभियुक्त ग्राम प्रधान यज्ञदत्त समेत 34 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


यह मामला विधानसभा में भी गूंजा। 21 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया था। उस दौरान सीएम ने जिले की सभी सहकारी कृषि समितियों की जांच कराकर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश डीएम को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की ओर से समितियों की जांच के लिए बनाई गई टीमों ने बुधवार को राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील में पत्रावलियों की जांच की। टीम में शामिल एक अफसर ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि जिले में वर्तमान में 11 समितियां निष्क्रिय हो चुकी हैं। कई समितियों के पत्रावलियों में हेराफेरी की गई है।

अभी तक सभी पत्रावलियां मिली भी नहीं है, लेकिन जल्द ही लेने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सके। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि समितियों से जुड़ी रिपोर्ट मिलने के बाद उसका अवलोकन करेंगे, तभी कुछ कह पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed