{"_id":"5c7e1be3bdec221424305b33","slug":"man-shot-in-dispute-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : पुरानी रंजिश में हुई कहासुनी, दबंगों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर : पुरानी रंजिश में हुई कहासुनी, दबंगों ने युवक को मारी गोली
Tue, 05 Mar 2019 12:19 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव निवासी सचिन (20) पुत्र रामनिवास का गांव के ही दो युवकों के साथ पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम विवाद हो गया। बात बढ़ते हुए देर नहीं लगी और दबंगों ने सचिन को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सचिन को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। गोली लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामूली विवाद एवं पुरानी रंजिश में गोली चली है। पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन