{"_id":"5c98868ebdec2214530fa10e","slug":"man-sexually-assault-to-teenage-girl-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : किशोरी के सिर पर किया वार, बेहोश होने के बाद पार की दरिंदगी की सारी हदें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी : किशोरी के सिर पर किया वार, बेहोश होने के बाद पार की दरिंदगी की सारी हदें
Mon, 25 Mar 2019 01:13 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने किशोरी पर पहले हमला कर उसे बेहोश किया और उसके बाद घिनौने वारादात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात आठ बजे 17 वर्षीय किशोरी खेत में शौच को गई थी। पीड़िता के मुताबिक तभी बगल के गांव का राजकुमार वहां पहुंच गया और उसे पकड़कर छेड़खानी करने लगा। उसने विरोध किया तो राजकुमार ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
किशोरी का आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बाद की घटनाओं का उसे कुछ भी याद नहीं, होश आया तो अपने को अस्पताल में पाया। घर वालों के मुताबिक किशोरी काफी देर तक घर नहीं आई तो घर के लोग उसे खोजते हुए खेत में पहुंचे वहां वह बेहोश पड़ी थी।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा। रिपोर्ट में जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।