फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man killed by stabbed in ghazipur

बहन का तिलक होने से पहले भाई की हत्या, घर से दूर ले जाकर मारा चाकू

Fri, 14 Jun 2019 06:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Jun 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
man killed by stabbed in ghazipur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की बहन का शुक्रवार को यानी कि आज तिलक था। फिलहाल पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा गांव का अमरजीत चौहन(30) गुरुवार रात घर पर सो रहे थे। अचानक किसी ने अमरजीत की चाकू से मारकर हत्या कर दी। युवक का शव घर से 100 मीटर दूर एक ईंट भट्टे के पास मिला था। परिजनों की सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि हत्यारों ने अमरजीत को घर से दूर ले जाकर चाकू मारा है।
विज्ञापन


परिजनों की मानें तो हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक के पिता शुभग चौहान ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के पिता ने बताया है कि मेरी लड़की यानी मृतक की बहन का शुक्रवार को तिलक था। शादी की तैयारी के लिए अमरजीत के पास एक लाख रुपये थे, हत्यारों ने वो रुपये भी अमरजीत की हत्या कर छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि मृतक अमरजीत चौहान कुवैत में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। दो महीने पहले ही अमरजीत घर आया था। फिलहाल मृतक के पिता ने सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है और पुलिस हत्यारों के पीछे लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed