{"_id":"5d9589388ebc3e93d33e6df1","slug":"man-died-due-to-drown-in-water-nawanagar-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: शौच करने गए युवक की डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया: शौच करने गए युवक की डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम
Thu, 03 Oct 2019 11:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में गरुवार सुबह में एक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
नवानगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के मिल्की मोहल्ला निवासी रामप्रवेश राम(21) गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे, पास के ही ताज आयरन दुकान के पीछे ईट की दिवार पर बैठकर शौच कर रहा था। उसी समय दीवार के पीछे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा।
विज्ञापन
गड्ढे में पानी ज्यादा होने के कारण उसमें डूब गया। शौच करने गए अन्य लोगों ने आनंद को डूबता देख दौड़ कर उसके पास गए। तब तक वह डूब चुका था। आसपास के लोगों ने आनंद के परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजन तत्काल मौके पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद को मृत घोषित कर दिया।