{"_id":"5cdcf7eabdec22070a1a95ce","slug":"lovers-suicide-poisoning-in-azamgarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-युगल ने कोल्ड-ड्रिंक में जहर मिलाकर पिया, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी-युगल ने कोल्ड-ड्रिंक में जहर मिलाकर पिया, दोनों की मौत
Thu, 16 May 2019 11:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 May 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र से प्रेम-प्रसंग का एक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी-युगल ने जहर खा लिया। इस दौरान दोनों की ही मौत हो गई। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के प्रेमी युगल ने बुधवार रात को कोल्ड-ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया था। इस दौरान प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। जब इसकी जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों ने प्रेमी को जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित एक निजी अस्पाताल में भर्ती कराया। इस दौरान प्रेमी की भी इलाज के समय मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक गणेश अग्रहरी(28) और युवती निशु अग्रहरी(17) दोनों निजामपुर गांव के ही निवासी हैं।
विज्ञापन
प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी गणेश अग्रहरी की हार्डवेयर की दुकान है। दुकान के बगल में बने एक स्टोर में दोनों ने शाम करीब 8 बजे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया था। इस दौरान प्रेमिकी की करीब 9 बजे मौत हो गई। पुलिस अभी मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।