{"_id":"5c617ed1bdec224ba94b7176","slug":"lekhpal-shoots-in-his-house-by-punks-and-died-in-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर में एक और शरीर में दाग दी थीं तीन गोलियां, घर में घुसकर लेखपाल को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में एक और शरीर में दाग दी थीं तीन गोलियां, घर में घुसकर लेखपाल को उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के मऊ जिले में बदमाशों ने सोमवार शाम को घर में घुसकर एक लेखपाल को गोली मार दी। लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मंगलवार सुबह परीजन शहीद का दर्जा देने और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के साथ ही मृतक के दोनों पुत्रों को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर अड़ गए। परिवार के सदस्य और लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक शब का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें निर्मम हत्या के बाद का खौफनाक मंजर...
2 of 8
- फोटो : amar ujala
मूलरुप से मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अरियासों गांव निवासी धीरज सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह पेशे से लेखपाल थे, वर्तमान समय में उनकी तैनाती सदर तहसील क्षेत्र में थी। इस वक्त वो निजामुद्दीनपुर के साथ रस्तीपुर क्षेत्र के लेखपाल थे। वर्ष 2005 में बसपा शासनकाल में धीरज सिंह की तैनाती सदर तहसील में हुई। तब से आज तक वो शहर क्षेत्र के लेखपाल रहें। इस दौरान धीरज सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित गौतम बिहार कालोनी में मकान बनवाकर रहते थे।
3 of 8
lekhpal murder case
- फोटो : amar ujala
सोमवार की शाम उनकी पत्नी रीता सिंह बाजार जाने के लिए तैयार हुई। तभी किसान सम्मान निधि का फार्म जमा करने की जानकारी करने के नाम पर धीरज के घर पर पांच लोग आए। धीरज ने पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा, लेकिन आगंतुकों ने चाय पीने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
lekhpal murder case
- फोटो : amar ujala
इसके बाद उनकी पत्नी बाजार चली गई। पत्नी के अनुसार उन्हें उनके पति ने फोनकर जल्दी आने को बोला। जब वो घर लौटी तो पोर्च में पति की खून से सनी लाश पड़ी थी। पास में मोबाइल पड़ा था, इसबीच उनके ससुर भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 8
lekhpal murder case
पत्नी ने बताया कि आने वाले पांच लोगों ने ही लेखपाल की गोली मारकर हत्या किया। मौके से फायर शुदा चार कारतूस के साथ एक कारतूस बरामद हुआ। बदमाशों ने लेखपाल को मौत की नींद सुलाने के लिए चार गोलियां मारी, इसमें एक गोली सिर में शेष शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगी है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी सुरेंद्र बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ कई थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।