फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर में एक और शरीर में दाग दी थीं तीन गोलियां, घर में घुसकर लेखपाल को उतारा मौत के घाट

Tue, 12 Feb 2019 10:16 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 12 Feb 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal shoots in his house by punks and died in mau
- फोटो : amar ujala

यूपी के मऊ जिले में बदमाशों ने सोमवार शाम को घर में घुसकर एक लेखपाल को गोली मार दी। लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मंगलवार सुबह परीजन शहीद का दर्जा देने और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के साथ ही मृतक के दोनों पुत्रों को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर अड़ गए। परिवार के सदस्य और लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक शब का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें निर्मम हत्या के बाद का खौफनाक मंजर...

Lekhpal shoots in his house by punks and died in mau
- फोटो : amar ujala

मूलरुप से मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अरियासों गांव निवासी धीरज सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह पेशे से लेखपाल थे, वर्तमान समय में उनकी तैनाती सदर तहसील क्षेत्र में थी। इस वक्त वो निजामुद्दीनपुर के साथ रस्तीपुर क्षेत्र के लेखपाल थे। वर्ष 2005 में बसपा शासनकाल में धीरज सिंह की तैनाती सदर तहसील में हुई। तब से आज तक वो शहर क्षेत्र के लेखपाल रहें। इस दौरान धीरज सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित गौतम बिहार कालोनी में मकान बनवाकर रहते थे। 

Lekhpal shoots in his house by punks and died in mau
lekhpal murder case - फोटो : amar ujala

सोमवार की शाम उनकी पत्नी रीता सिंह बाजार जाने के लिए तैयार हुई। तभी किसान सम्मान निधि का फार्म जमा करने की जानकारी करने के नाम पर धीरज के घर पर पांच लोग आए। धीरज ने पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा, लेकिन आगंतुकों ने चाय पीने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lekhpal shoots in his house by punks and died in mau
lekhpal murder case - फोटो : amar ujala

इसके बाद उनकी पत्नी बाजार चली गई। पत्नी के अनुसार उन्हें उनके पति ने फोनकर जल्दी आने को बोला। जब वो घर लौटी तो पोर्च में पति की खून से सनी लाश पड़ी थी। पास में मोबाइल पड़ा था, इसबीच उनके ससुर भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
Lekhpal shoots in his house by punks and died in mau
lekhpal murder case

पत्नी ने बताया कि आने वाले पांच लोगों ने ही लेखपाल की गोली मारकर हत्या किया। मौके से फायर शुदा चार कारतूस के साथ एक कारतूस बरामद हुआ। बदमाशों ने लेखपाल को मौत की नींद सुलाने के लिए चार गोलियां मारी, इसमें एक गोली सिर में शेष शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगी है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी सुरेंद्र बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ कई थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed