फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   land lord does not verify tenant by police

मकान मालिक ने नहीं कराया किरायेदार का सत्यापन, अब पड़ गया महंगा

Thu, 01 Jun 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 01 Jun 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
land lord does not verify tenant by police
किरायेदार कई लोगों को चूना लगाकर हुआ फरार
नदेसर क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी निवासी प्रदीप चौरसिया को किरायेदार के नाम और पते का सत्यापन न कराना महंगा पड़ गया। खुद को हैदराबाद के सैदाबाद का निवासी बताने वाले किरायेदार मजहर फारुकी ने पासपोर्ट और वीजा के काम के नाम पर कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया और रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को कैंट थाने में मजहर फारुकी के खिलाफ अमानत में खयानत सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कैंट पुलिस को प्रदीप चौरसिया ने बताया कि उनके मकान के भूतल का हिस्सा मजहर फारुकी ने 30 हजार  रुपये प्रतिमाह किराये पर लिया था।

उसने बताया था कि वह पासपोर्ट और वीजा का काम करता है। कुछ दिनों तक तो वह मौजूद रहा लेकिन उसके बाद अचानक गायब हो गया। प्रदीप ने बताया कि उन्हें लगा कि शायद किसी जरूरी काम के सिलसिले में मजहर बाहर गया होगा। प्रदीप ने बताया कि इसी बीच रोजाना लोग उनके घर आने लगे।
विज्ञापन


किसी ने कहा कि मजहर ने लाख रुपया लिया है तो किसी ने बताया कि 25 हजार पासपोर्ट और वीजा के नाम पर लिया है। इस तरह से वह कई लोगों का लाखों रुपया ऐंठा है और उनका किराया भी नहीं दिया है। प्रदीप की सूचना पर कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर मजहर फारुकी की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed