{"_id":"5dccf39f8ebc3e5b2008f253","slug":"kidnappers-threat-selling-kidney-for-not-paying-ransom-of-rupees-of-kidnap-bca-student-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीसीए का छात्र अगवा, एक लाख रुपये न देने पर किडनी बेचने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: बीसीए का छात्र अगवा, एक लाख रुपये न देने पर किडनी बेचने की धमकी
Thu, 14 Nov 2019 11:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
सत्या (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सामने घाट क्षेत्र की जानकी नगर कालोनी निवासी बीसीए सेकेंड ईयर के छात्र सत्या पांडेय के अपहरण का मामला बुधवार की देर रात लंका थाने पहुंचा। परिजनों के अनुसार सत्या को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रुपये न देने पर उसकी किडनी बेचने की धमकी दी गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर लंका थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सत्या की खोज की। गुरुवार दोपहर में छात्र घर वापस आ गया और पुलिस छात्र से पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
अखरी क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र सत्या की मां उषा पांडेय के अनुसार उनका बेटा बुधवार को गायब हो गया था। बुधवार की शाम सत्या के मोबाइल से किसी ने उनके छोटे बेटे को फोन कर एक लाख रुपये देने को कहा था। पैसा ना देने पर सत्या की किडनी बेचने की धमकी दी गई ।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि फिलहाल छात्र घर वापस आ गया। छात्र से पूछताछ की जा रही है कि किसने किडनैप किया था, कहां था। फिलहाल अभी जांच जारी है।