फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kidnapped Dalit teenager and gangrape for three days

दलित किशोरी को अगवा कर तीन दिनों तक गैंगरेप, थाने में गुहार लगाता रहा पिता

Wed, 28 Jun 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Wed, 28 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped Dalit teenager and gangrape for three days
गैंगरेप - फोटो : SELF
भदोही जिले कोइरौना क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पूर्व चार युवक घर से बाहर निकली एक दलित किशोरी को उठा ले गए और एक कमरे में रखकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। थाने में सुनवाई न होने पर किशोरी के पिता ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


इसके बाद 27 जून की शाम को इस मामले में केस दर्ज किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। एसपी ने मामले में लापरवाही के आरोप में कोइरौना एसओ अजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।  
विज्ञापन


 किशोरी के पिता ने बताया कि इलाहाबाद के हंडिया थानाक्षेत्र निवासी राकेश मेरे घर आता-जाता था।

22 जून की शाम मेरी बेटी घर से बाहर गई। उसके बाद नहीं लौटी। बाद में पता चला कि राकेश, अपने दोस्त सुरेंद्र और दो अन्य लोगों के साथ उसे उठा ले गया था और चकवा महावीर के पास एक कमरे में ले जाकर तीन दिनों तक रखा इस दौरान सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जून को उसका फोन आया कि तुम्हारी बेटी घर के पास सड़क पर खड़ी है, ले जाओ। पिता जब बेटी को घर लेकर आए तो उसने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी। 
 

समय पर मामले से अवगत नहीं कराया

Kidnapped Dalit teenager and gangrape for three days
rape

पिता ने आरोप लगाया कि मैं पुत्री को लेकर उसी दिन थाने गया, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। 27 जून को उन्होंने एसपी से गुहार लगाई। एसपी सचींद्र पटेल ने मामले की जांच सीओ को सौंपते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

इसके बाद पुलिस ने 27 जून की शाम को चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में लापरवाही के आरोप में कोइरौना एसओ अजय सिंह पर गाज गिर गई।

एसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि एसओ ने समय पर मामले से अवगत नहीं कराया और किशोरी के पिता को मेरे पास आना पड़ा।  

मामले में एसपी सचींद्र पटेल ने कहा कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि किशोरी आरोपी युवक के साथ गई थी। हालांकि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed