फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Junkyard blast injured sweeper

कूड़ाघर में विस्फोट, सफाईकर्मी जख्मी

Sat, 19 Nov 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Sat, 19 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Junkyard blast injured sweeper
पितरकुंडा में विस्फोट के बाद आसपास के मकानों में तलाशी के दौरान बरामद पटाखे।
पितरकुंडा तिराहे के  नजदीक शुक्रवार की सुबह एक माह के तीसरी बार तेज धमाका हुआ। नगर निगम का सफाईकर्मी रामप्रकाश भारती सुबह ठेला गाड़ी पर कूड़ा लेकर कूड़ाघर पहुंचा था। कूड़ा फेंकने के दौरान ही अचानक कूड़ाघर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज करीब पांच सौ मीटर दूर तक सुनी गई। स्थानीय लोगों ने जख्मी सफाईकर्मी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। मौके पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी, क्राइम ब्रांच और बम डिस्पोजल दस्ता भी जांच के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान 25 अक्तूबर को जिस मकान में धमाके के बाद छह लोगों की मौत हो गई थी, वहीं से करीब 20 बोरी पटाखे, बारूद और गंधक आदि बरामद किया गया। समीप के कब्रिस्तान में पुलिस को प्लास्टिक की पांच थैलियों में सुतली बम फेंके  मिले। 25 अक्तूबर को जिस मकान में पटाखों से विस्फोट हुआ था, कूड़ाघर उसके पास में ही है। सफाईकर्मी रामप्रकाश सुबह करीब 7:45 बजे कूड़ाघर में कूड़ा डालने पहुंचा। जैसे ही उसने ठेला गाड़ी का कूड़ा डाला अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके की सूचना पाकर कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों के घरों की तलाशी लेनी शुरू की। पुलिस के मुताबिक आसपास रहने वाले ही किसी शख्स ने कूड़ाघर में पटाखे फेंके थे। 25 अक्तूबर को जिस मकान में विस्फोट हुआ था पुलिस उस मकान के प्रथम तल पर पहुंची। यहां से करीब 20 बोरी अर्द्धनिर्मित पटाखे, बारूद, गंधक आदि सामान बरामद हुए। अन्य मकानों की भी तलाशी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। दस दिन पहले यहीं तालाब में भी विस्फोट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ चेतगंज अनुराग आर्या ने अनाउंस कर लोगों को अपने घरों में रखे पटाखों को बाहर करने को कहा। इसके कुछ देर बाद ही पास के कब्रिस्तान में पुलिस को प्लास्टिक की पांच थैलियों में सुतली बम फेंके  मिले। इंस्पेक्टर चेतगंज अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि आशंका है कि पूर्व में जिस मकान में विस्फोट हुआ था उसी मकान से पटाखे लाकर कूड़ेदान में फेंके गए थे। आसपास के लोगों को हिदायत दी गई है कि अगर उनके मकान में पटाखे हैं तो पुलिस को बता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed