फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur man trying to burn his cousin sister

जौनपुर में युवक ने किया चचेरी बहन को जलाने का प्रयास, पुलिस मान रही संदिग्ध

Thu, 10 Aug 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
jaunpur man trying to burn his cousin sister
- फोटो : demo pic

विज्ञापन
जौनपुर जिले के एक गांव में बुधवार रात एक युवक ने अपनी चचेरी बहन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगाने का प्रयास किया मगर वह सफल न हो सका। घटना में लड़की का पैर झुलस गया। मामले में लड़की के पिता ने थाना जाकर भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है।

यह घटना जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के कदहरा गांव की है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कदरहा निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को ज्वलनशील पदार्थ बेटी पर फेंक कर आग लगाने का आरोप अपने भतीजे पर लगाया है। इस घटना में युवती का पैर झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।  
विज्ञापन


कदहरा गांव निवासी महेंद्र राम की पुत्री पूनम (19) बुधवार की रात घर के समीप स्थित शौचालय से लौट रही थी। आरोप है कि वह जैसे ही शौचालय से बाहर निकली तभी उसके चचेरे भाई ने उसके ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी। युवती के चीखने पर परिवार के लोग पहुंचे लेकिन इसके पहले आरोपी वहां से फरार हो गया। जबतक लोग आग बुझा पाते तबतक युवती का पैर झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पीड़ित युवती के पिता महेंद्र का कहना है कि उसकी पट्टीदारों से जमीन की रंजिश चल रही है। इसी को लेकर उसकी बेटी को जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed