फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jansa slit the woman's throat

जंसा में महिला की गला रेत कर हत्या

Thu, 17 Nov 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 17 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Jansa slit the woman's throat
murder
जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना गांव में बुधवार रात कृष्णानंद मिश्र के मकान की छत पर उनकी पत्नी फूल कुमारी (55) का गला रेत कर हत्या कर दी गई। फूल कुमारी की चीख सुनकर उनके पति और पट्टीदारी के लोग आए तो वे छत की सीढ़ियों पर खून से लथपथ तड़प रही थीं। आनन-फानन में परिवारीजन उन्हें ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल पर एक पहसुल और चूड़ियों के टुकड़े मिले। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने एक युवक को छत से कूदकर भागते हुए देखा है। पुलिस फूल कुमारी की बहू से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णानंद मिश्र वाराणसी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका इकलौता बेटा रवींद्र मिश्र भी शहर में ही एक निजी संस्थान में नौकरी करता है। बताया जाता है कि बुधवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग फूल कुमारी छत पर गई थीं। छत पर किसी के मौजूद होेने की आहट मिलने पर पूछने लगीं कि कौन है। इसी दौरान उनका मुंह दबाकर गला रेतने के बाद उन्हें सीढ़ी पर धकेल दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने फूल कुमारी के बेटे रवींद्र की तीसरी पत्नी पूजा से काफी देर तक पूछताछ की। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि फूल कुमारी ने छत पर कुछ ऐसा देखा जो उन्हें नागवार गुजरा। इस पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया तो राज खुलने के डर से उस वक्त छत पर मौजूद व्यक्ति ने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष तिवारी ने बताया कि घटना की वजह के बारे में परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष जंसा को कहा गया है कि मृतका के परिवार की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed