फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It was friend Tammy

दोस्त ने ही किया था छलनी

Fri, 15 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 15 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
अर्दली बाजार क्षेत्र के महावीर मंदिर चौराहे पर बुधवार की रात हुई शिक्षक अभिनव सिंह की हत्या उनके करीबी दोस्त शिवपुर के मनोज राय ने की थी। रात में मनोज ने ही उन्हें फोन कर चौराहे पर बुलाया था। चौराहे पर पहुंचने के बाद अभिनव ने जैसे ही अपनी एसयूवी का शीशा उतारा, वैसे ही मनोज ने फायर कर दिया। बताया जाता है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मनोज का एक साथी भी मौजूद था। अभिनव को गोलियों से छलनी करने के बाद मनोज उसके साथ भाग निकला। पुलिस की शुरुआती छानबीन में दोनों के बीच लेनदेन के विवाद का पता चला है।
विज्ञापन



जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा निवासी तारकेश्वर सिंह के पुत्र अभिनव (28) रामेश्वर राजकीय इंटर कॉलेज में बतौर प्रवक्ता नियुक्त थे। अभिनव अपने माता-पिता के साथ शिवपुर के खुशहाल नगर इलाके में रहते थे। लेकिन, पिछले चार दिनों से वह विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में अपने चाचा संजय सिंह के यहां ठहरे थे। बुधवार की शाम से ही अभिनव के मोबाइल पर लगातार शिवपुर के उंदी, जयपार गांव निवासी मनोज राय का फोन आ रहा था। मनोज के ही फोन पर अभिनव रात करीब साढ़े दस बजे अपनी एसयूवी गाड़ी लेकर विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी से महावीर मंदिर के लिए निकले। चौराहे पर पहुंचते ही मनोज ने उन पर फायर कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें सीना, सिर समेत अन्य हिस्सों में पांच गोलियां मारी गई थीं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कातिल का सुराग लगाने में जुटी थी। तफ्तीश में मनोज का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस की मानें तो दोनों अच्छे दोस्त थे। जमीन के एक प्लाट को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। पैसे को लेकर भी दोनों में विवाद की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन



महावीर मंदिर चौराहे पर मनोज से आमना-सामना होने के बाद अभिनव ने खतरा भांप लिया था। मनोज के हाथ में पिस्टल देख वह गाड़ी घुमा कर भागना चाहते थे लेकिन इसका मौका नहीं मिला। गोली लगने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल से फोन मिलाने का प्रयास भी किया था लेकिन ऐसा नहीं कर सके। गाड़ी में अभिनव के हाथ में मोबाइल था। यह जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से मिली। पुलिस आसपास की दूकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इससे कुछ जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभिनव सिंह और मनोज दोनों अच्छे दोस्त थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनोज अक्सर रात में अभिनव के खुशहाल नगर स्थित घर पर ही रुक जाता था। दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ते थे। दोनों के बीच अचानक ऐसा क्या हो गया कि दोस्ती दुश्मनी में बदल गई, इसे लेकर पुलिस भी परेशान है। मनोज पर शिवपुर थाने में लूट, छिनैती समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।


अभिनव के मोबाइल पर आई आखिरी कॉल एमएनएन नाम से सेव थी। बताया जा रह है यह नंबर मनोज का था। चर्चा यह भी है कि अभिनव को किसी और ने फोन करके बुलाया था। वहां उनका सामना मनोज से हो गया। अभिनव से अगर मनोज का विवाद था तो वह उसके बुलाने पर नहीं जाते। आशंका यह भी है कि मनोज ने अभिनव को धमकी दी थी। जिससे वह चाचा संजय के घर रह रहे थे।



तारकेश्वर सिंह के दो बेटों में अभिनव छोटे थे। बड़ा बेटा परिवार के साथ मुंबई रहता है। पिछले दो महीने से अभिनव की शादी की बातचीत चल रही थी। घर और रिश्तेदारी के लोग तैयारियों में जुटे थे। हालांकि शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी। अभिनव की मौत के बाद से सभी गहरे सदमे में हैं। कई रिश्तेदारों को गुरुवार की सुबह अखबार के जरिये घटना की जानकारी हुई। दोपहर होने तक बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में लोग जुट चुके थे। हर कोई अचानक हुई इस वारदात को लेकर स्तब्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed