{"_id":"587271944f1c1b1929ba8278","slug":"inter-state-animal-smuggler-arrested-with-five-wild-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जंगली बिल्ली और तेंदुए के बच्चे के साथ अंतरप्रांतीय जानवर तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच जंगली बिल्ली और तेंदुए के बच्चे के साथ अंतरप्रांतीय जानवर तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग के वाहन पर लदे पिंजरे को उतारते वन विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव के पास रविवार की दोपहर जंगली जानवरों की तस्करी करने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए इनोवा से पुलिस ने पांच जंगली बिल्ली व तेंदुए का बच्चा बरामद किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी आरिफ निवासी हैदराबाद ने बताया कि वह लोग बनारस से जंगली जानवरों को लेकर हैदराबाद जा रहे थे।
इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार की दोपहर यातायात प्रभारी अपने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान वाराणसी की ओर से एक इनोवा आते हुए दिखाई दी। जिसको पुलिस ने रोक कर चेक करना शुरू कर दिया।
पुलिस गाड़ी की तलाशी करने लगी। इसी बीच उसे पीछे रखी पांच पेटियां दिखाई दी। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि उसमें घरेलू सामान हैं।
आशंका होने पर जब पेटी से बोरे को हटवाया तो उसके अंदर मौजूद वाइल्ड कैट सिपाही पर झपट पड़ी। जिसे वह शेर का बच्च समझ कर डर गया।
पेटी के अंदर जंगली जानवर देखकर पुलिस हैरान हो गई। मौका पाकर वाहन में मौजूद दो लोग फरार हो गए जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यातायात प्रभारी ने सूचना देकर पुलिस लाइन से क्रेन मंगवाया और उसे पुलिस लाइन ले गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे डीएफओ केके पांडेय व सीओ नगर बृजेश कुमार तथा क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने पेटी खोलवा कर देखा तो बताया कि वह शेर का बच्चा नहीं है बल्कि जंगली बिल्ली है। इनमें एक तेंदुए का बच्चा भी शामिल है।