फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In addition, foreign student flirting, accused arrested

होटल में विदेशी छात्रा से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Dec 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Wed, 28 Dec 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
In addition, foreign student flirting, accused arrested
डेमो पिक
न्यूजीलैंड की छात्रा के साथ मंगलवार को छावनी क्षेत्र स्थित होटल सूर्या परिसर में छेड़खानी की गई। होटल में ही कपडे़ की दूकान है। आरोप है कि कपडे़ दिखाते समय छेड़खानी की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुर्गा प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड से आया छात्रों का एक दल होटल सूर्या में रुका था। होटल परिसर में खरीदारी करते समय 16 साल की छात्रा से दुकानदार ने  छेड़खानी की।  छात्राओं के ग्रुप के गाइड ने कैंट थाने में दुकानदार के खिलाफ  तहरीर दी जिस पर दुकानदार दुर्गा प्रसाद यादव के खिलाफ  छेड़खानी एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


सीओ कैंट राजकुमार यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्राएं न्यूजीलैंड के सेंट पीटर्सबर्ग कालेज ऑकलैंड से आई हैं। काशी की संस्कृति के बारे में जानकारी लेने आए दल के लोगों में काफी नाराजगी है। इसे लेकर होटल प्रबंधन से भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed