{"_id":"5b03c8dc4f1c1bdc408b6d9f","slug":"illegal-occupiers-attack-on-police-force-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में पुलिस और वनकर्मियों पर अतिक्रमणकारियों ने बोला हमला, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र में पुलिस और वनकर्मियों पर अतिक्रमणकारियों ने बोला हमला, कई घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 22 May 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के लिलासी गांव में वन भूमि पर कब्जे के लिए हो रही पेड़ों की कटाई रोकने मंगलवार की सुबह पहुंचे वन कर्मियों और पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से लैस अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। इसमें एसओ म्योरपुर सत्यप्रकाश सिंह सहित चार पुलिसकर्मी और दो वनकर्मी घायल हो गए। वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।
सूचना पर एसपी और अन्य अफसरों ने जायजा लिया। मौके पर एक प्लाटून पीएसी के अलावा दुद्धी सीओ सुनील कुमार कैंप कर रहे हैं। इस मामले में 12 महिलाओं समेत 22 नामजद और 30 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया।
लिलासी गांव स्थित वन भूमि पर सुबह लोग कब्जे के लिए पेड़ काटने लगे। वनकर्मी पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों ने दौड़ा लिया। तब वन रेंज क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडेय और म्योरपुर पुलिस पहुंची और वहां खड़े सुखदेव को गाड़ी में बैठाने लगी।
विज्ञापन
इस पर अतिक्रमणकारी पुरुष-महिलाएं गड़ासा, कुल्हाड़ी, फावड़ा, लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े और वन क्षेत्राधिकारी की बोलेरो का शीशा भी तोड़ दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, एसआई अफरोज आलम, कांस्टेबल मोहम्मद गनी शाह, राधे गोविंद सिंह, वनकर्मी गोविंद और साजिद को चोटें आईं।
इस दौरान थानाध्यक्ष महिलाओं के सामने बैठ गए और कहा कि जान से भले मार दो, लेकिन वहां से हटेंगे नहीं। तब महिलाएं शांत हुईं। सभी घायलों को म्योरपुर पीएचसी ले जाया गया। वहां एसओ के एक पैर में फ्रैक्चर की आशंका पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसपी सोनभद्र आरपी सिंह ने कहा कि लिलासी गांव में पेड़ काटने की सूचना पर वनकर्मी और पुलिस की टीम पहुंची थी। पेड़ काटने से मना करने पर महिलाओं और पुरुषों ने वनकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।