फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal English liquor smuggled by constable in varanasi

अंग्रेजी शराब तस्करी के मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने कहा- सिपाही की मिलीभगत से होता था यह काम

Fri, 08 Feb 2019 10:14 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 08 Feb 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal English liquor smuggled by constable in varanasi
पकड़े गए शराब तस्कर - फोटो : amar ujala
यूपी के वाराणसी(Varanasi) से बुधवार सुबह चार वाहनों के साथ अवैध शराब की खेप क्राइम ब्रांच ने जब्त की थी। जिसके साथ ही पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। इस पूरे मामले में एक सिपाही के संलिप्त होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


वाराणसी के एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली थी कि एक कार और तीन आटो में शराब की अवैध खेप लेकर आरोपी कैंट रोडवेज क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, सुरेंद्र मौर्या, रामभवन यादव, कुलदीप सिंह और चंद्रसेन सिंह के साथ छापेमारी की। 
विज्ञापन


छापेमारी में एक कार और तीन आटो से 1128 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त रामनगर के वारीगढ़ही के सम्मू खां, गुड्डू खान, छोटू खान व आरिफ खान और मिर्जापुर के अदलहाट थाना के छोटा मिर्जापुर के जावेद खां के तौर पर हुई। जब्त वाहन और शराब के साथ पांचों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने सिगरा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि रामनगर थाने के एक सिपाही की मिलीभगत से वो रामनगर बाईपास से कंटेनर से शराब की बोतल लेकर कैंट रोडवेज क्षेत्र आए थे। अरविंद नाम के शख्स ने 94 पेटी शराब चारों वाहन में लोड कराया और कहा था कि कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित पंचवटी मंदिर के समीप इंतजार करना। व्यापारी आएंगे और शराब की पेटी ले जाएंगे। 


व्यापारी जब तक आते तब तक सभी गिरफ्तार कर लिए गए। वहीं, शराब तस्करी में सिपाही की संलिप्तता के सवाल पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिला तो सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed