{"_id":"5845cf0e4f1c1bf959448549","slug":"if-it-s-not-extortion-of-firing-at-the-house-of-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर व्यापारी के घर पर फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर व्यापारी के घर पर फायरिंग की
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Tue, 06 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
firing
चौक थाने का हड़हा इलाके में रविवार की आधी रात बाद बाइक सवार बदमाशों ने झोला कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग निकले। अचानक इस फायरिंग से घबराए व्यवसायी ने चौक पुलिस को सूचना दी तो पता चला कि इलाके के एक बिल्डर की साइट पर भी कुछ बदमाश पहुंचे थे और मजदूरों को असलहे दिखाकर आतंकित किया था। झोला व्यवसायी की तहरीर पर छत्तातले निवासी शाहरुख अहमद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी सहित अन्य आरोपों में चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हड़हा निवासी झोला और पर्स व्यवसायी की उनके घर के पास ही दूकान है। बताया जाता है कि झोला व्यवसायी बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम से भी जुड़े हैं। व्यवसायी के अनुसार उनसे 20 दिन पहले शाहरुख ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मगर, उन्होंने उसे नजरंदाज कर दिया। व्यवसायी के मुताबिक रविवार की रात करीब एक बजे उनके घर पर फायरिंग की गई और बम भी फेंके गए। तीन से चार की संख्या में आए बदमाश फायरिंग के बाद बाइक से भाग निकले।
जानकारी मिलने के बाद चौक पुलिस ने दालमंडी, चौक और हड़हा क्षेत्र में दबिश दी लेकिन नामजद आरोपी और उसके साथी पकड़े नहीं गए। चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि शाहरुख का नाम शेखू हत्याकांड में सामने आया था। जानकारी मिली है कि दालमंडी, चौक और हड़हा सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में वह नए लड़कों की गैंग तैयार कर रहा है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही वह गिरफ्तार कर लिया जाएगा।