फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband killed his wife for dowry at varanasi

दहेज में नही मिली बाइक तो पत्नी को पीटकर मार डाला, पति सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 15 Dec 2018 01:09 PM IST
utpal utpal क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Sat, 15 Dec 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife for dowry at varanasi
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने पत्नी की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। विवाहिता के मायके वाले उसका शव लेकर जंसा थाने पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाए। उनकी तहरीर पर जंसा पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


लोहता थाना अंतर्गत अयोध्यापुर गांव निवासी रमेश मौर्या ने अपनी पुत्री संजू (25) की शादी तेंदुईं गांव निवासी कारपेंटर वासुदेव मौर्या से चार वर्ष पूर्व की थी। संजू तीन वर्षीय हिमांशु और डेढ़ वर्ष के हेमंत की मां थी। आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल वाले संजू के मायके वालों से बाइक की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


दहेज में बाइक न मिलने के कारण संजू को आए दिन प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर संजू के ससुराल और मायके वालों के बीच दो बार पंचायत भी हुई थी। मगर, ससुराल वाले अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व संजू को मायके से बाइक मंगवाने के लिए पति और सास-ससुर ताना मार रहे थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि संजू को कमरे में बंद कर टीवी की आवाज तेज करके वासुदेव ने जमकर पीटा।

गंभीर रूप से घायल संजू को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई तो ससुराल वाले शव लेकर घर चले आए। और पड़ोसियों से बीमारी से मौत की बात बताने लगे।

पड़ोसियों की सूचना पर संजू के पिता रमेश शुक्रवार को अयोध्यापुर पहुंचे। रमेश की तहरीर पर पुलिस ने पति बासुदेव, ससुर जगबीर और सास हीरावती देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed