फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Honor Killing sister called boyfriend, brother killed him

ऑनर किलिंग : बहन ने झांसा देकर बुलाया प्रेमी, भाई ने कर दी हत्या

Tue, 08 Aug 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 08 Aug 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
Honor Killing sister called boyfriend, brother killed him
हत्या

यूपी के मिर्जापुर के जरगो बांध में विगत दिनों युवक की हत्या कर शव फेंकने की घटना ऑनर किलिंग  थी। इसका खुलासा पुलिस ने सोमवार को किया। बहन से प्रेम संबंध उजागर होने के बाद भाई ने ही सीवान में बुलाकर लोहे के राड से मारकर हत्या की थी।

विज्ञापन


उसने बहन पर दबाव बनाकर प्रेमी को बुलवाया था। उसके बाद पहचान छिपाने ेके लिए दोनों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया था। अपर पुलिस अधिक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडे ने पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों को बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के गांव पटिहटा के सीवान में विगत दिनों जरगो बांध में युवक की लाश र्िमली थी। युवक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। अहरौरा एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने तहरीर एवं क्षेत्र में फैली चर्चाओं के आधार पर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मृतक नंदलाल व रिंकी के बीच प्रेम संबंध की जानकारी होने पर पुलिस ने हत्यारोपी रिंकू की बहन का मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाया जिसके आधार पर पता चला कि हत्या वाले दिन मृतक का उसकी प्रेमिका रिंकी से बातचीत हुई थी।

पूछताछ करने पर रिंकी ने बताया कि उसके और नंदलाल के बीच प्रेम संबंध हो गया था। जिसकी जानकारी उसके भाई रिंकू को हो गई। रिंकू ने मुझे विश्वास में लेकर नंदलाल को सीवान में मिलने के लिए बुलवाया था।

जब नंदलाल सीवान में मुझसे बात करने में मशगूल हो गया, तो पहले से छिपे रिंकू ने मौका पाकर पीछे से नंदलाल के सिर पर लोहे के राड से प्रहार कर दिया, जिससे नंदलाल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बहन ने जब इसका विरोध किया तो रिंकू ने कहा कि अब तो नंदलाल मर चुुुका है मेरे साथ-साथ तुम भी फंसोगी।


इससे रिंकी डर गई और दोनों ने मृत पड़े नंदलाल के शव को पहचान छिपाने के लिए जलाने का प्रयास किया, लेकिन बरसात के कारण शव नहीं जल पाया तो उन्होंने पास के नाले के पास शव को खेत में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed