फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home gaurd beat policeman in jaunpur

होमगार्ड ने कोतवाली में घुसकर दीवान को पटक-पटककर मारा, जानिए क्या है कारण

Sat, 20 Jan 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 20 Jan 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Home gaurd beat policeman in jaunpur
demo pic
शराब के नशे धुत एक होमगार्ड ने बेटे के साथ ‌‌मिलकर कोतवाली में घुसकर दीवान को पटक-पटक कर पीटा। इसके बाद घायल दीवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है।
विज्ञापन


जिले के शाहगंज में शराब के नशे धुत मनबढ़ होमगार्ड अपने बेटे को लेकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंचा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के छभवां गांव निवासी संतोष कुमार सिंह होमगार्ड है।
विज्ञापन


उसका गांव में किसी से विवाद हो गया था। मामले की तहरीर लेकर वह अपने पुत्र निरंजन सिंह के साथ कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत था और तत्काल एफआईआर दर्ज करने के लिए दीवान अरुण कुमार यादव पर दबाव बनाने लगा। इसी बात को लेकर उसका दीवान से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते उसने और निरंजन ने दीवान की पिटाई शुरू कर दी। होमगार्ड ने बेटे के साथ दीवान को जमीन पर गिराकर खूब पीटा। 

कार्यालय के कई कागज भी फाड़ दिए

Home gaurd beat policeman in jaunpur
demo pic
आरोप है कि उसने कार्यालय के कई कागज भी फाड़कर फेंक दिए। कार्यालय के अंदर शोर-शराबा सुनकर थाने के सिपाही व दरोगा दौड़कर वहां पहुंचे और बीचबचाव किया। लोगों का कहना है कि बाद में मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकमिर्यों ने होमगार्ड को पकड़ कर काबू में किया।

घायल दीवान का उपचार राजकीय पुरुष अस्पताल में कराया गया। दीवान की तहरीर पर पुलिस ने होमगार्ड संतोष सिंह व उसके पुत्र निरंजन सिंह के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड नशे में धुत हो कर कोतवाली में आया था। दीवान के डांटने पर उससे उलझ गया और पिता-पुत्र दोनों मारपीट करने लगे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed