फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   heavy chaos and outrage in jaunpur after one person killed marriage ceromoney firing

जौनपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत के बाद जमकर बवाल

Mon, 08 May 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Mon, 08 May 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
heavy chaos and outrage in jaunpur after one person killed marriage ceromoney firing
गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों की तैनाती - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के देवरिया गांव में रविवार की रात वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए भारी बवाल काटा। नाराज लोगों ने सोमवार को सुबह पौने दस बजे जौनपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने रोडवेज की चार बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान पहुंची पुलिस को भी लोगों ने दौड़ा लिया। मौके पर पहुंचे एसपी और डीएम के समझाने बुझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके पूर्व लेडुका बाजार में सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे तक लोगों ने जाम लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंची तो भीड़ आरोपी के घर पहुंच गई। जहां शादी के लिए लगे पंडाल में आग लगा दी, एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया और घर पर पथराव किया। इस दौरान एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर मृतक  युवक और गोली चलाने वाले के घर पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। 
बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी संजय सिंह की बेटी की शादी रविवार को थी।

द्वारपूजा के वक्त फायरिंग के दौरान बरबसपुर गांव निवासी विजय शंकर यादव गब्बर (37) पुत्र श्रीराम के सीने में गोली लग गई। वहां मौजूद लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल से शव को वापस लेकर लोग गांव पहुंचे और बारात में शव रख कर फरार हो गए। मृतक के छोटे भाई किरण शंकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने देवरियां गांव निवासी गौरव सिंह और मृत्युंजय सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि जानबूझकर गब्बर को गोली मारकर हत्या की गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने सुबह पहले लेदुका बाजार में शव रख कर जाम लगा दिया। 

भीड़ के आक्रोश के आगे पीएसी के जवान भी बेबस

heavy chaos and outrage in jaunpur after one person killed marriage ceromoney firing
रोडवेज की चार बसों को किया क्षतिग्रस्त, पथराव में वृद्धा घायल - फोटो : अमर उजाला

कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो शव लेकर सैकड़ों की संख्या में लाठी डंडा लेकर लोग नौपेड़वा बाजार पहुंच गए और मई मोड़ के पास हाईवे को जाम कर दिया। जाम की खबर पर एसपी सिटी बक्शा थाने की पुलिस के साथ पहुंचे तो लोगों ने दौड़ा लिया।

इस दौरान जौनपुर डिपो की तीन और फैजाबाद डिपो की एक बस समेत चार सरकारी बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ के आक्रोश के आगे पीएसी के जवान भी बेबस दिखे।

जाम कर रहे लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जा, हत्यारोपियों की गिरफ्तीर की जाए और बदलापुर थाने के एसओ समेत पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

डीएम डा. बलकार सिंह और एसपी शैलेश पांडेय ने लोगों को समझा बुझाकर दो घंटे बाद जाम को समाप्त करवाया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि बदलापुर पुलिस ने दो लोगं के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।

आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। घटना को लेकर उपद्रव करने वालों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed