फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   guide looted money visa passport of portuguese citizen from hotel in jaunpur

पुर्तगाली नागरिक को लूटकर फरार हुआ गाइड, मामले को दबा रही थी पुलिस, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Wed, 21 Aug 2019 08:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Aug 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
guide looted money visa passport of portuguese citizen from hotel in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलंदगंज के होटल से देश भ्रमण पर पुर्तगाल से आए जोस अगस्तो सिमोस नामक एक नागरिक को उसका ही गाइड लूट कर फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना का खुलासा दीवानी न्यायालय में एफआईआर की कापी पहुंचने के बाद हुआ है।

विज्ञापन


पुर्तगाल से भारत भ्रमण के लिए विदेशी नागरिक जोस अगस्तो सिमोस वाराणसी आए। जहां उन्हें एक गाइड मिल गया। उसने फोन कर जौनपुर में उन्हें 18 अगस्त को बुला लिया। जोस अगस्तो सिमोस ट्रेन से चलकर जौनपुर आ गए। जबकि वह वाराणसी में जहां रूके थे, वहां इलाहाबाद जाने की बात कहीं। लेकिन गाइड के बहकावे में आकर वह जौनपुर आ गए।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें : वाराणसी-गाजीपुर में भायनक स्थिति, बलिया में लाल निशान पार करने के बाद घरों में घुसा गंगा का पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ओलंदगंज में एक होटल में गाइड के साथ जोस अगस्तो सिमोस भी ठहरे। रात में मौका निकाल कर ऐतिहासिक स्थलों को दिखाने के लिए उसके साथ आए गाइड रजनीश यादव ने ही उसका मोबाइल, वीजा, पासपोर्ट व बीस हजार रुपये 18 अगस्त की रात गायब कर दिया।

सुबह उठने पर उसे इसकी जानकारी हुई। उसने कोतवाली में गाइड रजनीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया।

ये भी पढ़ें : सीमा विवाद को लेकर आपस में भिड़े किन्नर, मामला सुलझाने के लिए थाने में सुबह से शाम तक चली पंचायत

एफआईआर की कापी दीवानी न्यायालय में बुधवार को पहुंची तो इसका खुलासा हुआ। इंस्पेक्टर पवन उपाध्याय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर आरोपी की पहचान करवाई जा रही है। जल्द ही वह पकड़ में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed