फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP recovered one crore cash at PDDU Junction chandauli

पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने बरामद किया एक करोड़ से ज्यादा कैश, इतनी रकम देख उड़े होश

Sat, 25 Jan 2020 10:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jan 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
GRP recovered one crore cash at PDDU Junction chandauli
पीडीडीयू जंक्शन में बरामद 1.18 करोड़ कैश और आरोपी को दिखाते जीआरपी प्रभारी आरके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार आधी रात में चेकिंग के दौरान 1.18 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। वाराणसी निवासी व्यक्ति बैग में भरकर रुपये दुर्गापुर ले जा रहा था। जीआरपी ने इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया है।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। रात एक बजे के करीब आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची तो एक व्यक्ति बड़ा सा बैग लिए दिखा।
विज्ञापन


संदेह होने पर बैग की तलाशी ली तो उसमें रुपयों के बंडल दिखे। उसे थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम चमन महेश्वरी निवासी कमच्छा वाराणसी बताया। रुपयों की गिनती की गई तो एक करोड़ 18 लाख रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चमन ने बताया कि वह वाराणसी से नकदी लेकर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा था। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह और आरपीएफ डीडीयू पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बरामद कैश में 2 हजार, पांच सौ, दो सौ और 100 के नए नोट के साथ पुराने वाले 100 और 50 के नोट भी शामिल हैं।

आशंका है कि मामला हवाला से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई है। आगे की कार्रवाई वह करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed