फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   grp arrest a person with one kg gold at pddu nagar railway station chandauli

चंदौली : रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलो सोने के साथ गिरफ्तार हुआ युवक, पुलिस ने ऐसे पहचाना तस्कर

Wed, 31 Jul 2019 09:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 31 Jul 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
grp arrest a person with one kg gold at pddu nagar railway station chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर।

चंदौली जिले में राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सात के पश्चिमी छोर से बुधवार शाम छह बजे एक युवक को 1.60 किलो सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अतुल कुमार निवासी काली मुहल्ला गढ़वा झारखंड का निवासी है। वह झारखंड से सोना लेकर नई दिल्ली जा रहा था। जीआरपी ने आरोपी और सोना कस्टम विभाग की टीम के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार शाम को जीआरपी कर्मचारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। छह बजे करीब वे प्लेटफार्म संख्या सात के पश्चिमी छोर पर पहुंचे तो एक युवक दिखा। उसकी हरकत संदिग्ध दिखने पर बैग की तलाशी ली गई तो सोने की तीन सिल्ली और एक टुकड़ा बरामद हुआ।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने युवक को थाने लाकर पूछताछ की। सोने को तौलने पर उसका वजन 1.6 किलो निकला। जीआरपी के अनुसार बरामद सोने की कीमत 56 लाख रुपये है। जीआरपी ने कस्टम विभाग को सूचित किया। टीम के पहुंचने पर सोना और आरोपी को उनके हवाले कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार यहां स्टेशन पर सोने की बरामदगी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed