{"_id":"5b34a51d4f1c1b315d8b7a07","slug":"groom-brother-rape-with-minor-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में आए दूल्हे के भाई ने किशोरी से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में आए दूल्हे के भाई ने किशोरी से किया रेप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले में आई बारात में आए दूल्हे के भाई ने किशोरी के साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को जौनपुर शहर के तारापुर कालोनी से बारात आई थी। आरोप है कि एक किशोरी पशुओं को बांधने के लिए पशुशाला में गई थी उसी दौरान दुल्हे के भाई ने पशुशाला में ही किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया।
किशोरी के चिल्लाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह लोगों को धक्का देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की लेकिन आरोपी बारात से गायब हो गया।
विज्ञापन
किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरविंद सोनकर निवासी तारापुर जौनपुर के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
सीओ मडिय़ाहूं रामभवन यादव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।