फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Groom brother rape with minor in jaunpur

बारात में आए दूल्हे के भाई ने किशोरी से किया रेप

Fri, 29 Jun 2018 02:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 29 Jun 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Groom brother rape with minor in jaunpur
demo pic
यूपी के जौनपुर जिले में आई बारात में आए दूल्हे के भाई ने किशोरी के साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को जौनपुर शहर के तारापुर कालोनी से बारात आई थी। आरोप है कि एक किशोरी पशुओं को बांधने के लिए पशुशाला में गई थी उसी दौरान दुल्हे के भाई ने पशुशाला में ही किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


किशोरी के चिल्लाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह लोगों को धक्का देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की लेकिन आरोपी बारात से गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरविंद सोनकर निवासी तारापुर जौनपुर के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

सीओ मडिय़ाहूं रामभवन यादव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed