मां की डांट से नाराज युवती ने छोड़ा घर, पहुंची 110 किलोमीटर दूर, वहां मिले युवक ने कहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की डांट से नाराज युवती घर से निकल गई। गुस्सा इतना कि घर वापस ना आने का मन बना लिया। लेकिन युवती को नहीं पता था कि घर से रूठ कर निकलना उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती बन जाएगी।
सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज हो कर युवती मंगलवार को सुल्तानपुर से पेसेंजर ट्रेन पर बैठ गई। इसके बाद ट्रेन 110 किलोमीटर की दूरी तय कर जब जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंची तो युवती वहीं पर उतर गई।
रात के अंधेरे में युवती स्टेशन के पास ही भटक रही थी। युवती को भटकता देख आसपास के दुकानदारों ने सुरक्षा के लिहाज से उसे स्टेशन पर भेज दिया। इसी दौरान एक युवक यह सब देख रहा था। वह युवती के पास पहुंचा। खुद को रेलवे का अफसर बताया और मदद करने के लिए उसे साथ चलने को कहा।
दुकानदारों से युवती ने अपनी आपबीती सुनाई
युवती उसके झांसे में आकर चल उसके साथ चल दी। वह स्टेशन से दूर उसे सरसों के एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। युवती स्टेशन के पास रोते हुए पहुंची। उसनं वहां मौजूद दुकानदारों से अपनी आपबीती सुनाई। दुकानदारों ने इसकी सूचना डायल 100 पर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस युवती को अपने साथ लेकर लाइनबाजार थाने आई। पुलिस ने पूछताछ कर युवती के बताने आधार पर कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। जिसमें आरोपी युवक को देखते ही युवती ने पहचान लिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुभाष यादव सीहीपुर गांव निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
जबकि पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बताए शख्स के आधार पर आरोपी को पकड़कर उसके सामने पेश किया तो युवती ने पहचान लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।