फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur six lakh looted from petrol pump

गाजीपुर में पेट्रोल पंप से छह लाख की लूट

Sat, 31 Dec 2016 09:17 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 31 Dec 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur six lakh looted from petrol pump
पेट्राोल
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित खादी ग्राम उद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष के पेट्रोल पंप से शनिवार की देर शाम दो बाइक सवार चार बदमाश तमंचे की मुठिया से कैशियर को घायल कर काउंटर से छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पंप कर्मियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही। खादी ग्राम उद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष जयकिशन साहू का जलालाबाद में पेेट्रोल पंप है। रोज की तरह आज भी पेट्रोल पंप खुला था।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश कैश काउंटर पर पहुंचे। चारों बदमाश तमंचा लिए हुए थे। शोर मचाने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए कैश काउंटर पर पहुंचे और वहां कैशियर और जयकिशन के भतीजे राहुल साहू पर तमंचे की मुठिया से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश कैश काउंटर से छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए। उनके भागते ही कर्मचारी शोर मचाने लगे। जब-तक आसपास के लोग वहां पहुंचते, बदमाश वहां से निकल चुके थे। कैशियर ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में सैदपुर और भुड़कुड़ा सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि लूट की घटना हुई है। बदमाशों की पहचान करने के लिए पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी। पहचान होने के बाद बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed