फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gazipur two brothers shot at different places at the same time

गाजीपुर में दो भाईयों को अलग-अलग स्थानों पर कुछ ही अंतराल पर मारी गोली

Wed, 20 Sep 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
Gazipur two brothers shot  at different places at the same time
एक हमलावर को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले में दो भाइयों को फिल्मी अंदाज में गोली मारी गई। दोनों भाई अलग अलग जगहों पर थे लेकिन  उन्हें भाड़े के शूटरों ने एक ही समय पर गोली मारी। दोनों की हालात चिंताजनक है। ग्रामीणों को एक शूटर को पकड़ कर पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दवरिया गांव निवासी दो सगे भाइयों को मंगलवार की शाम 4.15 बजे के करीब भाड़े के शूटरों ने गोली मार दी। दोनों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में, कुछ ही अंतराल पर गोली मारी गई। चर्चा रही की दोनों को एक साथ ही गोली मारी गई।
विज्ञापन


देवरिया गांव में गोली मारकर भाग रहे एक शूटर को ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। उसका दूसरा साथी भी भागते समय पास के गांव में पकड़ लिया गया, जिसे पीटने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश और प्रधानी चुनाव को लेकर चली आ रही रार बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानियां कोतवाली क्षेत्र के दवरिया गांव निवासी उजागिर यादव के चार बेटे अरविंद यादव, उमेश यादव, नन्हकू यादव तथा श्रीकांत यादव हैं। सभी खेती, पशुपालन तथा दूध बेचने का काम करते हैं। मंगलवार की शाम को नन्हकू यादव (45) साइकल से शहर में दूध बेचने आया था।

शाम सवा चार बजे वापसी के समय रौजा से सटे अकलपुरा गांव के सामने एक नलकूप के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन शूटरों ने उस पर फायर झोंक दिया। नन्हकू के गिर जाने पर बदमाश फरार हो गए। उसे तीन गोलियां लगी हैं,  एक गोली गर्दन और दो गोलियां कमर के पास लगी हैं।

गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग दौड़े और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

गोली लगने के बाद भी हमलावर को धर दबोचा

Gazipur two brothers shot  at different places at the same time
अरविंद यादव (50) को उसके घर के दरवाजे पर गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के कुछ ही मिनट बाद जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दवरिया गांव में बाइक सवार दो शूटरों ने नन्हकू के बड़े भाई अरविंद यादव (50) को उसके घर के दरवाजे पर गोली मार दी। हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं जिसमें से एक गोली अरविंद की पीठ में लगी। बावजूद इसके हिम्मत दिखाते हुए अरविंद हमलावरों से भिड़ गया और एक को बाइक से गिराकर दबोच लिया। जबकि दूसरा शूटर फायरिंग करते हुए बाइक से भागने लगा।

पकड़े गए हमलावर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मारे गए बदमाश के पास से एक पिस्टल बरामद हुई। बाद में उसकी शिनाख्त अनुभव राय निवासी नगसर थाना नगसर के रूप में हुई। वहीं भाग रहे उसके दूसरे साथी को ग्रामीणों ने सब्बलपुर गांव में पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

पकड़ा गया शूटर शंकर राय निवासी बसूका थाना दिलदारनगर बताया गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी जमानियां आरबी सिंह मौके पर पहुंच गए और पीड़ित के परिवार तथा ग्रामीणों से बातचीत की। देर शाम साढ़े सात बजे के करीब पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।


 पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों को गोली मारी गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एक हमलावर को जमानिया में पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे की ग्रामीणों की पिटाई से मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed