{"_id":"5989cd894f1c1b6c618b46d5","slug":"gangrape-with-dalit-girl-in-jaunpur-police-can-not-take-any-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दलित किशोरी से गैंगरेप, कार्रवाई के बजाय सुलह करने का दबाव बना रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में दलित किशोरी से गैंगरेप, कार्रवाई के बजाय सुलह करने का दबाव बना रही पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के एक गांव में रविवार की रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक दलित किशोरी के साथ रेप किया। काफी जतन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची फिर थाने पर बुलाया। दो दिन हो गए अबतक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई।
आरोप है कि ग्राम प्रधान आरोपियों की पैरवी में जुटे हैं जिसके प्रभाव में आकर पुलिस सुलह करने का दबाव पीड़ित परिवार पर बना रही है। उधर, गांव वालों ने एक आरोपी की पिटाई कर दी। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन के चलते उसकी मां रविवार को अपने मायके गई थी।
पिता दिल्ली रहते हैं। रविवार रात वह छोटे भाई बहनों के साथ बरामदे में सोई थी। रात में लगभग एक बजे दो युवक नशे में धुत होकर आए और दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी गांव के ही हैं। सोमवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने पीड़िता की मां को घटना सूचना दी।
विज्ञापन
उसके घर आने के बाद डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ कर थाने आने की बात कहकर चली गई। घर आने पर मां पीड़ित बेटी को लेकर थाने पर पहुंची लेकिन पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही किशोरी का मेडिकल कराना ही उचित समझा।
पुलिसकर्मियों ने बाद में आने की बात कहकर लौटा दिया। उधर, पीड़ित किशोरी का पिता भी दिल्ली से आ गया। उसका आरोप है कि जब पीड़िता को लेकर उसकी मां सोमवार की शाम थाने पर पहुंची तो पुलिस ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में किशोरी से सादे कागज पर दस्तखत कराया।
पुलिस ग्राम प्रधान के माध्यम से सुलह करने का दबाव डाल रही है।

ग्रामीणों ने एक आरोपी की कर दी पिटाई
गैंगरेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह दो आरोपियों में एक की पिटाई कर दी। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी से तहरीर लेकर उल्टे उन्हें जेल भेजने की धमकी दे रही है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पहले भी दो बार ऐसी घटना गांव में कर चुके हैं।
दोनों बार पैसे के बल पर सुलह समझौता कर बच गए। मामले में एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए सीओ को मौके पर भेजा जा रहा है। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मछलीशहर पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाएगी।