{"_id":"590e2f8d4f1c1be71b44143e","slug":"gangrape-with-a-teenager-in-chabaypur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबेपुर में किशोरी के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौबेपुर में किशोरी के साथ गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 07 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के घर में धार्मिक आयोजन में शामिल होने गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई फिर बेहोश हो गई। परिवारीजन उसे बेहोशी की हालत में लेकर चौबेपुर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गोलू और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक गांव के मजदूर परिवार की कक्षा सात की छात्रा शुक्रवार की रात अपने पड़ोसी के यहां पूजा-पाठ के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। पूजा-पाठ के बाद नाच-गाने का आयोजन था। नाच-गाने के दौरान ही शराब के नशे में धुत गोलू अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और किशोरी का मुंह दबाकर उसे सुनसान स्थान पर ले गया जहां तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि दुराचार से पहले आरोपियों ने किशोरी को जबरन नशीला पदार्थ भी खिलाया। किशोरी को चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उसका मेडिकल मुआयना कराया गया। चौबेपुर थानाध्यक्ष कुलदीप दूबे ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।