{"_id":"5b37a2594f1c1b264d8b931b","slug":"gang-rape-with-woman-and-shoot-video-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो, धमकी देकर दो महीने से कर रहे थे शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो, धमकी देकर दो महीने से कर रहे थे शोषण
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में एक महिला के साथ मनबढ़ों ने गैंगरेप किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वे उसके साथ दो महीने तक रेप करते रहे।
अखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने मुंबई से पति को बुलाकर शुक्रवार रात थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला का आरोप है कि उसे दो माह का गर्भ भी है।
सिकरारा क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति मुंबई में काम करता है। वह घर पर तीन मासूम बच्चियों के साथ रहती है। करीब दो माह पूर्व गांव के ही कविंदर मौर्य तथा आजाद मल्लाह ने पिस्टल से धमका कर उसके घर में घुसकर गैंगरेप किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
बाद में वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करते रहे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। इस दौरान उसे दो माह का गर्भ भी ठहर गया।
पीड़िता का आरोप है कि अब वे उसकी हत्या करना चाहते हैं। हत्या के भय से उसने फोन पर पति को पूरी बात बताई और उनके आने पर वह उन्हें लेकर थाने पहुंची। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सदर ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कराने तथा मेडिकल के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में महिला थाना भेज दिया गया है।

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
demo pic
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही अधेड़ व्यक्ति ने शुक्रवार की शाम को दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के मां-बाप उसे उसके ताऊ की देखरेख में छोड़कर शुक्रवार की शाम रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार रात आठ बजे उसी गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति ने बालिका को 20 रुपये का नोट दिया और अपने साथ मजार के पास ले गया।
उसने बालिका के वस्त्र उतार दिए तो वह चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। लड़की के परिजन रात करीब दस बजे आरोपी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता से पूछताछ की। मामले की विवेचना सीओ सदर को सौंपी गई है।