फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   French woman rapist arrested in mirzapur

बुजुर्ग फ्रांसीसी महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

Fri, 30 Jun 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Jun 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
French woman rapist arrested in mirzapur
पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया के सामने आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रोहनिया में गंगा किनारे स्थित रिजॉर्ट में बुजुर्ग फ्रांसीसी महिला से बलात्कार एवं हत्या के प्रयास के आरोपी ओमप्रकाश पटेल को पुलिस ने गुरुवार की देर रात मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया। वह मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के परसबंधा में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके कब्जे से महिला से लूटा गया कैमरा, दूरबीन और 4700 रुपये बरामद किए। आरोपी पिछले चार महीने से रिसॉर्ट में चौकीदारी करता था। एसएसपी नितिन तिवारी ने उसे शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया के सामने पेश किया। आरोपी ओमप्रकाश चुनार (मिर्जापुर) क्षेत्र के दीक्षितपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने घटना की रात बुधवार को शराब पी रखी थी। वह जबरन फ्रांसीसी महिला के कमरे में घुस गया और उसे मारने-पीटने लगा। उस पर प्राण घातक हमले किए और रात में उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की भोर में चार बजे तक वह शूलटंकेश्वर स्थित श्रीगंगे रिसॉर्ट रिजॉर्ट में रहा। इसके बाद वह गंगा किनारे पहुंचा और एक मल्लाह से कहा कि जल्दी गंगा पार करा दो, मेरी पत्नी की मौत हो गई है।

इस पर मल्लाह ने भी उसे नाव से गंगा पार करा दिया। जबकि उसकी पत्नी की मौत करीब चार-पांच साल पहले ही हो चुकी है। वह झूठ बोलकर जिला छोड़कर भागने में कामयाब रहा। 

महिला के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से छुट्टी

French woman rapist arrested in mirzapur
गंगा रिजार्ट जहां बलात्कार की घटना हुई - फोटो : अमर उजाला
जानलेवा हमले और रेप की शिकार फ्रांसीसी महिला की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे शुक्रवार को कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था।

प्रमुख अधीक्षक डॉ. शैला त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसके कान में दर्द की शिकायत पर विशेषज्ञ को बुलाकर जांच कराई गई। इसके बाद किरण संस्था के सदस्यों के साथ महिला को भेज दिया गया।

श्रीगंगे रिजॉर्ट  का पंजीयन ही नहीं

फ्रांसीसी महिला के श्रीगंगे रिजॉर्ट में रहने की जानकारी जिले के आला अधिकारियों को भी थी। कुछ दिन पहले ही महिला एक सामाजिक काम के लिए डीएम कार्यालय गई थीं। लोगों को यह भी पता था कि वह गंगे रिजॉर्ट में रहती हैं। जांच में पता चला है कि रिजॉर्ट का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। रिजॉर्ट  के पास ही एक मंदिर है जहां वैवाहिक आयोजन होते हैं। शादियों में भी रिजॉर्ट  की बुकिंग होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed