फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four police teams gathered to find the CCF of Kashi Wildlife Division varanasi

चार दिनों से लापता हैं काशी वन्य जीव प्रभाग के सीसीएफ, खोजने के लिए पुलिस की चार टीमें जुटी

Wed, 07 Aug 2019 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Four police teams gathered to find the CCF of Kashi Wildlife Division varanasi
सीसीएफ को ढूंढती टीम और केवी रेड्डी सुसब्बाराव(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

काशी वन्य जीव प्रभाग के सीसीएफ केवी रेड्डी सुसब्बाराव को खोजने के लिए बुधवार को कुल चार टीमें बना दी गई है। इसमें तीन टीमें पुलिस विभाग की ओर से बनाई गई है, जबकि एक टीम वन विभाग की ओर से बनाई गई है। इसके साथ ही दोनों बेटे भी पिता के साथ खोजने में लगे हुए हैं। हालांकि सभी के खोजने के बाद भी टीमों के हाथ खाली हैं। आईएफएस अधिकारी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर में बतौर मुख्य वन संरक्षक तैनात रहे केवी रेड्डी सुब्बाराव पिछले चार दिनों से लापता हैं। उनके बेटे ने सोमवार की शाम रामनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बेटे के अनुसार, वह दो अगस्त को टहलने निकले थे, जिसके बाद से उनका पता नहीं चला। पुलिस ने उनको खोजने के लिए तीन टीमें बनाई।
विज्ञापन


इसमें एक टीम गंगा के सभी घाटों पर खोजने का काम कर रही है। जबकि दूसरी टीम काशी में दक्षिण भारतीय मठ मंदिरों के अलावा भी अन्य देवालयों में खोजने में लगी हुई है। जबकि तीसरी टीम अस्पतालों और स्टेशन बस स्टैंड पर फोटो दिखकर पूछ ताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वन विभाग की टीम अपने स्तर से आस पास के क्षेत्रों में पता करने में लगी हुई। बुधवार की सुबह दूसरा बेटा के सुभ्रमण्यम भी रामनगर पहुंच गया। इसके बाद दोनों बेटे अपने स्तर से खोजने में लगे हुए हैं। राम नगर के क्राईम प्रभारी अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी को खोजने के लिए पुलिस की तीन टीमें अलग अलग क्षेत्रों में खोजने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed