{"_id":"582b6ea14f1c1b55368ff5be","slug":"former-pradhan-in-the-dispute-to-the-ground-by-hitting-him-with-the-murder-of-the-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे की लाठी से पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे की लाठी से पीटकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
murder in love
गांव में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे विवादित जमीन पर नींव खोदने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान उर्वशी जायसवाल के बेटे सतीश जायसवाल (40) की मौत हो गई। घटना के संबंध में सतीश के भाई संदीप की तहरीर पर बड़ागांव थाने में राजेंद्र जायसवाल सहित पांच के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चकखरावन (खरगपुर) गांव में आबादी की जमीन को लेकर रामप्रवेश जायसवाल और राजेंद्र जायसवाल में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रामप्रवेश के पक्ष के लोग निर्माण कार्य के लिए मंगलवार को विवादित जमीन पर पहुंचे। यह जानकारी मिलते ही राजेंद्र और उसके पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ती गई और फिर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में रामप्रवेश, उनका बेटा विकास और भतीजा सतीश व संदीप घायल हो गए। सतीश के सिर में लाठी से आई गंभीर चोट के कारण उसे दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सतीश खेती करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी लाली देवी और बेटी दामिनी, जान्हवी और बेटे उत्कर्ष का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर बड़ागांव पुलिस ने दूसरे पक्ष के राजेंद्र और उसके बेटे रिक्की को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना की जानकारी पाकर एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के चलते उपजे तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात करने का निर्देश दिया।