फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   former gram pradhan murder in jaunpur

जौनपुर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से झड़प

Thu, 10 Jan 2019 12:10 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: utpal utpal Updated Thu, 10 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
former gram pradhan murder in jaunpur
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव के पूर्व प्रधान ब्रजेश सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने उनके गांव के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी। वह बुधवार की रात बाजार से दवा लेकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से झड़प हो गई। ग्रामीणों ने शव पुलिस को नहीं ले जाने दिया। 
विज्ञापन


 पूर्व प्रधान बृजेश कुमार सिंह (45) बुधवार को दूसरे गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये बाइक से गये थे। वहां से वह बाजार चले गए जहां से दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे। वह अपने गांव के पास मुस्लिम बस्ती के समीप पहुंचे ही थे कि पहले से ही पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उनके सिर में ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन


उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोलियों की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। इधर सूचना मिलते ही परिजन भी भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी कुछ देर बाद पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण शव नहीं लेने दिए। सीओ नृपेंद्र ने बताया की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed